Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

गुजरात में पूर्व विधायक चिराग पटेल ने थामा BJP का हाथ

कांग्रेस के पूर्व विधायक चिराग पटेल रविवार को राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल की उपस्थिति में गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। दिसंबर 2022 के राज्य विधानसभा चुनावों में पटेल ने भाजपा के मयूर रावल को 4 000 से भी कम वोटों के मामूली अंतर से हराया था।रविवार को खंभात में एक कार्यक्रम में पटेल बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

आप विधायक के रूप में जूनागढ़ की विसावदर सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले भयानी ने पिछले साल दिसंबर में पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। गुजरात विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक भूपेन्द्र भयानी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये।

Popular Articles