प्रमाण-पत्रों में फर्जी,कूटरचित आधार कार्ड, राशन कार्ड, खतौनी समेत अन्य दस्तावेजों का प्रयोग का आरोप
गदरपुर। कोतवाली गदरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रमाण-पत्रों में फर्जी,कूटरचित आधार कार्ड,राशन कार्ड, खतौनी,परिवार रजिस्टर, विद्युत बिल समेत अन्य दस्तावेजों का प्रयोग करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लेपटॉप और मोबाईल फोन समेत अन्य सामान बरामद किये है। पुलिस ने दोनों को कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक विनोद कुमार राजस्व निरीक्षक, गदरपुर की ओर से दी गई तहरीर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी स्थायी निवास,जाति,अनाथ प्रमाण-पत्र बनवाकर लाभ लेने के संबंध में धारा 318(4), 336(3), 338, 339, 340(2), 61(2) बीएनएस में शुभम हुड़िया पुत्र राजकुमार हुड़िया निवासी पुरानी मंडी वार्ड10 गदरपुर, निखिल वर्मा पुत्र मोती राम निवासी- वार्ड 11 गदरपुर, प्रमोद सैनी पुत्र ओमप्रकाश निवासी चकरपुर बराखेड़ा गदरपुर,शेखर अरोड़ा निवासी गढ़ीनेगी, काशीपुर, लवी निवासी काशीपुर,प्रियांशु गुप्ता पुत्र शिवाजी, वैष्णवी सिंह पुत्री बिजेन्द्र सिंह कुमारी अवंतिका डवास पुत्री राजेश कुमार,वनावी कुमारी पुत्री राजेश कुमार, प्रभात चौधरी पुत्र स्व= धर्मेन्द्र सिंह समेत अन्य पर पंजीकृत किया गया।विवेचना सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल को सौंपी गई।
विवेचना के दौरान 5 छात्रों से संबंधित प्रमाण-पत्रों में फर्जी,कूटरचित आधार कार्ड,राशन कार्ड,खतौनी, परिवार रजिस्टर एवं विद्युत बिल आदि दस्तावेजों का प्रयोग पाया गया। इस प्रकरण में नामजद अभियुक्त शुभम हुड़िया एवं निखिल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया गया। विवेचना अधिकारी के मुताबिक दोनों के कब्जे से दो मोबाईल फोन और लैपटाप बरामद किया।इस मामले में संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई मदन सिंह बिष्ट, विवेचना अधिकारी सुरेन्द्र सिंग रिंगवाल,एसआई प्रदीप शर्मा, मोहन सिंह बोरा आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
गिरफ्तार अभियुक्त शुभम हुड़िया पुत्र राजकुमार हुड़िया निवासी पुरानी मंडी गदरपुर।
निखिल वर्मा पुत्र मोती राम निवासी वार्ड 11गदरपुर।





