Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

गढ़वाल कांग्रेस मुक्त

टिहरी गढ़वाल में दो पूर्व विधायकों के भाजपा में शामिल होने के झटके के बाद बदरीनाथ सीट के विधायक राजेंद्र भंडारी ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। विधायक के इस्तीफे से कांग्रेस स्तब्ध है और भाजपा गढ़वाल संसदीय सीट के कांग्रेस मुक्त होने से उत्साहित है। गढ़वाल सीट में 14 विधानसभा सीटों में बदरीनाथ ही अकेली कांग्रेस के पास थी। तीन बार के विधायक भंडारी चमोली जिले की राजनीति में प्रभाव रखते हैं। जिला पंचायत सीट पर उनके परिवार का राज रहा है। अध्यक्ष पद पर उनकी पत्नी रजनी भंडारी काबिज हैं। हालांकि टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर भंडारी और सत्तारूढ़ भाजपा में काफी कड़वाहट रही है। अब भाजपा में उनके आने के बाद मिठास घुलनी तय है।

Popular Articles