Monday, February 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कोल्हापुर के देवी महालक्ष्मी मंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन तीन दिनों के लिए महाराष्ट्र दौरे पर हैं। उन्होंने सबसे पहले कोल्हापुर शहर में देवी महालक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना की। कोल्हापुर में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया। जिला अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, “राष्ट्रपति मुर्मू ने महालक्ष्मी मंदिर का दौरा किया और देवी का आशीर्वाद लिया।” राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार (आज) कोल्हापुर के वारणानगर में श्री वारना महिला सहकारी समूह के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगी। इसके अलावा अगले दो दिनों तक वह राज्य के अलग-अलग कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी।

Popular Articles