Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

केरल में अमित शाह

अमित शाह ने केरल में एक चुनावी रैली में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने वाली वेलफेयर पार्टी भी कांग्रेस का समर्थन कर रही है। कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस प्रतिबंधित पीएफआई का समर्थन ले रहे हैं। कम्युनिस्ट पार्टी चुप है, जबकि पीएम मोदी देश की रक्षा के लिए निरंतर काम करे हैं।  केरल में एक चुनावी सभा में गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे। उन्होंने इस सभा में कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी न केवल देश से बल्कि विश्व से ही गायब होती जा रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भी पतन शुरू हो चुका है। क्योंकि यहां बीजेपी का समय है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग पीएफआई से मदद लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाला समय भाजपा का है, कांग्रेस और कम्युनिस्ट का पतन शुरू हो गया है।

Popular Articles