Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

किसानों का एक रुपया माफ नहीं किया :राहुल गांधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। आज इस यात्रा का 61वां दिन है। महाराष्ट्र में नासिक के रामलीला मैदान में कांग्रेस नेता जयराम रमेश किसान महापंचायत को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि पहले किसनों पर आसूं गैस के गोले छोड़े गए थे, लेकिन अब सरकार उनके दबाव में है। आखिरकार किसानों को महापंचायत करने की इजाजत मिल गई। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नासिक में रैली को संबोधित किया। उन्होंने किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “देश में सबसे बड़ा मुद्दा- महंगाई, बेरोजगारी, भागीदारी, किसानों की समस्या है। लेकिन इस पर चर्चा कभी नहीं होती। पिछले 10 साल में पीएम मोदी की सरकार ने आपका (किसानों का) कितना कर्जा माफ किया है? आज किसान दिल्ली के राम लीला मैदान में खड़े हैं। उन्होंने आपका एक रुपया का कर्जा भी माफ नहीं किया। लेकिन अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया।”

Popular Articles