Top 5 This Week

Related Posts

किच्छा बाईपास पर रम्पुरा निवासी युवक का शव मिला, हड़कंप

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई को भेजा

रुद्रपुर। शनिवार सुबह को किच्छा बाईपास रोड सड़क किनारे एक युवक का शव देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। शल मिलने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। मृतक की शिनाख्त रम्पुरा निवासी मुकेश कोली उम्र 35 पुत्र राम किशोर के रूप में हुई।

मृतक के परिजन भी मोर्चरी पहुंच गए। मृतक का छोटा भाई कल्लू ने पुलिस को बताया कि मुकेश विवाह खाना बनाने का काम करता था और वह शुक्रवार को घर से काम पर जाने की बात कह गया। आज सुबह सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से भाई की पहचान हुई। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। बहनों की शादी हो गई। मां बाप नहीं है।

शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई बगवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने किया। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि बाईपास किच्छा सड़क किनारे किसी अज्ञात का शव पड़ा है। सिर चोट के घाव थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के कारणों का पता चलेगा।

Popular Articles