Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

कार्यकर्ता लोगों को बताएं यह चुनाव भारत के लिए है: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों को बताएं कि यह चुनाव भाजपा के लिए नहीं, भारत के लिए है। टिकट मिलने के बाद पहली बार अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर पहुंचे शाह ने शुक्रवार को प्रचार अभियान की शुरुआत की। चुनावी शंखनाद से पहले उन्होंने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ अहमदाबाद शहर में भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। उसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। चावड़ा अब भाजपा में हैं। गौरतलब है, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसबीच, विपक्षी दल कांग्रेस ने सीटों को लेकर आप के साथ यहां समझौता किया है, लेकिन अभी तक इस सीट से अपने उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्येक मतदाता से संपर्क करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि वे भाजपा को वोट देने के लिए मतदान केंद्रों पर जरूर जाएं और 400 से अधिक सीटें सुनिश्चित करें। 2019 में, शाह ने गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सीजे चावड़ा को 5 लाख से अधिक वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। तब भाजपा ने गुजरात में क्लीन स्वीप करते हुए राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटें जीत ली थीं।

 

Popular Articles