रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी ने एक बार फिर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर निशाना साधा। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार को एक मामूली शख्स बताया। साथ ही कहा कि वह अपने भाषणों में नीति के बारे में बात करने से दूर रहती हैं क्योंकि इससे उनकी लोकप्रियता कम हो जाती है। बता दें, अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट्स की तरफ से कमला हैरिस मैदान में हैं। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच, 39 वर्षीय रामास्वामी ट्रंप के प्रचार अभियान की ओर से उस दिन शिकागो पहुंचे, जब डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में 59 साल की हैरिस को पार्टी का राष्ट्रपति पद का नामांकन स्वीकार करना था। एक इंटरव्यू में रिपब्लिकन नेता ने कहा, ‘वह एक मामूली व्यक्ति हैं। वह एक कठपुतली हैं। सच यह है कि वह नीति पर बात करने से काफी दूर रहती हैं क्योंकि वह जितना इस बारे में बात करती हैं, उतनी ही लोकप्रियता कम होती जाती है। मुझे लगता है कि यह हमारी टीम के लिए जीत की रणनीति है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘हम नीति पर जीतते हैं। मुझे लगता है कि हमें उनकी असफल आर्थिक नीतियों और दक्षिणी सीमा पर उनके रिकॉर्ड के लिए उन पर और अधिक सख्ती से कार्रवाई करने की जरूरत है। वास्तविकता यह है कि अगर हम ऐसा करते हैं तो मेरा मानना है कि हम न केवल यह चुनाव जीतने में सफल होने जा रहे हैं, बल्कि देश को बचाने में भी सफल होंगे।’

जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे
रामास्वामी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप देश के लिए सही विकल्प हैं। वह निर्वाचित होने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘हम इस एजेंडे को तभी लागू करेंगे, जब सीनेट और सदन पर भी हमारा नियंत्रण होगा। इसलिए मैं हरसंभव मदद करने की कोशिश कर रहा हूं, साथ ही मैं फिल्म जगत और कुछ अन्य क्षेत्रों में व्यवसाय जगत में अपने कुछ स्वतंत्र उपक्रमों को भी जारी रख रहा हूं, जहां मुझे लगता है कि हम देश को प्रभावित कर सकते हैं।’
रामास्वामी नई फिल्म सिटी ऑफ ड्रीम्स के कार्यकारी निर्माता हैं। वास्तव में इसे भारत से आए एक अप्रवासी निर्देशक मोहित रामचंदानी ने बनाया है, जो एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। रामास्वामी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप देश के लिए सही विकल्प हैं। वह निर्वाचित होने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘हम इस एजेंडे को तभी लागू करेंगे, जब सीनेट और सदन पर भी हमारा नियंत्रण होगा। इसलिए मैं हरसंभव मदद करने की कोशिश कर रहा हूं, साथ ही मैं फिल्म जगत और कुछ अन्य क्षेत्रों में व्यवसाय जगत में अपने कुछ स्वतंत्र उपक्रमों को भी जारी रख रहा हूं, जहां मुझे लगता है कि हम देश को प्रभावित कर सकते हैं।’
रामास्वामी नई फिल्म सिटी ऑफ ड्रीम्स के कार्यकारी निर्माता हैं। वास्तव में इसे भारत से आए एक अप्रवासी निर्देशक मोहित रामचंदानी ने बनाया है, जो एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।