अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए विवादित सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अपनी-अपनी जमीन का कुछ हिस्सा छोड़कर समझौता करना चाहिए। लेकिन इस बयान के बीच सवाल उठ रहा है— रूस फिलहाल यूक्रेन के कितने हिस्से पर काबिज है?
रूस के कब्जे में 1,14,500 वर्ग किलोमीटर इलाका
ताजा आंकड़ों के अनुसार, रूस ने यूक्रेन के करीब 19% हिस्से (लगभग 1,14,500 वर्ग किलोमीटर) पर कब्जा कर रखा है। इसमें क्रीमिया, डोनेत्स्क, लुहांस्क, जपोरिझिया और खेरसन के बड़े हिस्से शामिल हैं।
क्रीमिया: 2014 से विवाद का केंद्र
- इलाका: 27,000 वर्ग किमी
- स्थिति: 2014 में रूस ने कब्जा कर लिया, विवादित जनमत संग्रह के बाद अपने देश में मिला लिया।
- यूक्रेन का रुख: क्रीमिया को अपना हिस्सा मानता है, वापसी आसान नहीं मानते कुछ अधिकारी।
डोनबास क्षेत्र: लुहांस्क पूरा, डोनेत्स्क का 75% रूस के पास
- कुल कब्जा: 46,570 वर्ग किमी (88% डोनबास)
- पृष्ठभूमि: 2014 में अलगाववादियों ने ‘स्वतंत्र गणराज्य’ घोषित किया, 2022 में पुतिन ने मान्यता दी और हमला किया।
जपोरिझिया और खेरसन: 74% हिस्से पर रूस का झंडा
- कब्जा: 41,176 वर्ग किमी
- बचा हिस्सा: 14,500 वर्ग किमी यूक्रेन के पास
- रूस की शर्तें: यूक्रेन पीछे हटे, नाटो से दूरी बनाए, सेना सीमित करे।
अन्य क्षेत्र: बफर जोन बनाने की कोशिश
- खारकीव व सूमी: करीब 400 वर्ग किमी पर कब्जा
- मकसद: रूस कहता है— कुर्स्क क्षेत्र की सुरक्षा के लिए ज़रूरी।
अंतरराष्ट्रीय स्थिति
संयुक्त राष्ट्र ने क्रीमिया के विलय को अवैध बताया। केवल सीरिया, उत्तर कोरिया और निकारागुआ जैसे कुछ देशों ने रूस के दावे को मान्यता दी। बाकी दुनिया अब भी 1991 की सीमाओं को सही मानती है।





