Saturday, February 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कई मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में कुछ मेडिकल स्टोर पर पर आज ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खुली दवाइयों के उपयोग और बिना पर्चे के दवा बेचने को लेकर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मौके पर पहुंचकर कई मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया है। जहां कई तरह की अनियमितताएं पाई गईं। कार्रवाई के दौरान पाया गया कि कुछ मेडिकल स्टोर संचालक खुले में दवाइयां बेच रहे थे, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। कहा कि संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है।

Popular Articles