Top 5 This Week

Related Posts

ऑरेंज अलर्ट के बीच छात्रवृत्ति परीक्षा स्थगित, 65 हजार छात्र थे शामिल होने वाले

प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद आज होने वाली मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा स्थगित कर दी गई है। एससीईआरटी के अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए परीक्षा अगले आदेश तक टाल दी गई है।

जूनियर और माध्यमिक स्तर के लिए 347 केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में करीब 65 हजार छात्र-छात्राओं के शामिल होने की तैयारी थी।

यह परीक्षा पहले 8 जुलाई को प्रस्तावित थी, लेकिन पंचायत चुनाव के कारण इसे 12 अगस्त तक स्थगित किया गया था। अब मौसम की चेतावनी के चलते इसे फिर से टाल दिया गया है।

योजना की विशेषताएं
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक के मेधावी छात्रों को प्रतिमाह 600 रुपये से 1200 रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाती है, जिससे उनकी पढ़ाई में आर्थिक सहयोग मिल सके।

Popular Articles