Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

उम्मीद है भारत की अध्यक्षता में क्वाड की गति बरकरार रहेगी : अमेरिका

भारत 2024 में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसे लेकर अमेरिका काफी उत्साहित है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार शाम एक प्रेस ब्रीफिंग में इस पर बात की। व्हाइट हाइट की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने ब्रीफिंग में कहा कि क्वाड ने पिछले तीन वर्षों में जो सफलता हासिल की है, इससे राष्ट्रपति जो बाइडन काफी खुश हैं। हमें उम्मीद है कि भारत की अध्यक्षता में भी यह गति बरकरार रहेगी। क्वाड की सफलता सिर्फ अमेरिका के लिए नहीं बल्कि भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बारे में है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र स्वतंत्र हों, खुले हों और समृद्ध हों यही क्वाड का साझा दृष्टिकोण है। पियरे ने कहा कि क्वाड इंडो पैसिफिक क्षेत्र को लाभ पहुंचा रहा है। इसलिए 2024 में भी हम इस प्रगति को जारी रखना चाहते हैं। पियरे ने 12U2 पर भी बात की। ब्रीफिंग में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन 12U2 को लेकर प्रतिबद्ध हैं। 12U2 का उद्देश्य विज्ञान आधारित समाधानों को आगे बढ़ाना है। साथ ही ऊर्जा सुरक्षा, अंतरिक्ष संचालन, जल संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों की चुनौतियों का सामाधन करना है। बता दें, 12U2 समूह में भारत, इस्राइल, यूएई और अमेरिका शामिल है। पियरे ने कहा कि बाइडन चाहते हैं कि हम समूह को जारी रखें।

Popular Articles