Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

उपराष्ट्रपति धनखड़ आज दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे दून

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आएंगे। पहले दिन वह भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) में वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे। दूसरे दिन राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज और एम्स ऋषिकेश का भ्रमण करेंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, उपराष्ट्रपति धनखड़ शनिवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से करीब चार बजे आईआईपी मोहकमपुर पहुंचेंगे। संस्थान में भ्रमण के दौरान उपराष्ट्रपति यहां के वैज्ञानिकों, शिक्षकों और छात्रों से रूबरू होंगे। शाम करीब पांच बजे वह राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि विश्राम भी राजभवन में ही करेंगे। अगले दिन रविवार को सुबह करीब दस बजे उपराष्ट्रपति राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) का भ्रमण करेंगे। यहां वह 11 बजे तक रहेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से वह करीब 11:40 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचेंगे।

Popular Articles