Monday, June 30, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

उपचुनाव मोर्चे पर उतरे कांग्रेसी दिग्गज

लोकसभा चुनाव में मिली हार का बदला लेने के लिए बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव के मैदान में कांग्रेसी दिग्गज मोर्चे पर उतर गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत पार्टी के विधायकों ने प्रचार के लिए मोर्चा संभाल लिया है। जनसंपर्क कर पार्टी नेता प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटा रहे हैं। बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होंगे। दोनों सीटों पर प्रचार के लिए आठ दिन का समय शेष बचा है। कांग्रेसी दिग्गजों ने दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार गरमा दिया है। लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर मिली हार के बाद अब प्रदेश के पार्टी नेताओं ने उपचुनाव जीतने के लिए प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है। स्थानीय मुद्दों को कांग्रेस धार दे रही है। बदरीनाथ सीट पर उपचुनाव कराने को लेकर कांग्रेस मुद्दा बना रही है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यहां से विधायक रहे राजेंद्र भंडारी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने से यह सीट खाली हुई है। कांग्रेस का कहना है कि बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भंडारी को जीताकर पांच साल के लिए विधानसभा भेजा था, लेकिन दल बदल कर लोगों को भरोसा तोड़ा है। उपचुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

Popular Articles