Wednesday, February 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

इस्राइल ने लगातार तीसरे दिन गाजा पर किया घातक हवाई हमला

इस्राइल और हमास के जारी संघर्ष के बीच शुक्रवार सुबह एक बार फिर इस्राइल ने गाजा पर जोरदार और घातक हवाई हमला किया। इस हवाई हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट की माने तो वहां उपस्थिति पत्रकार ने इंडोनेशियन अस्पताल में 20 शवों को गिनने की पुष्टि की। वहीं दूसरी ओर घायलों और बचावकर्मियों ने बताया कि कई लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। बता दें कि इस्राइल इन दिनों लगातार गाजा पर हमला कर रहा है। ये हमले ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड इन दिनों मिडिल ईस्ट के दौरे पर थे। साथ ही उन्होंने लगातार से इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम कराने के कई अहम प्रयास भी किए हैं।हालांकि दूसरी ओर इसी सप्ताह एक नई अमेरिकी समर्थित संस्था ‘गाजा ह्यूमेनिटेरियन फाउंडेशन’ ने घोषणा की है कि वह महीने के अंत तक गाजा में राहत पहुंचाने का कार्य शुरू कर सकती है। इसमें अमेरिकी सैन्य दिग्गज, सुरक्षा विशेषज्ञ और पूर्व राहत समन्वयक शामिल होंगे।ध्यान रहे कि इस्राइल और हमास के जारी संघर्ष के बीच ये लगातार तीसरा दिन है जब इस्राइल ने गाजा पर घातक हवाई हमला किया है। इससे पहले गुरुवार को इस्राइल ने दक्षिण गाजा के खान यूनिस शहर पर हवाई हमला किया था, जिसमें 54 लोगों की जान चली गई, वहीं इससे ज्यादा कई अन्य घायल हो गए। बात अगर बुधवार की करें तो बुधवार को उत्तरी और दक्षिणी गाजा में हुए हमलों में कम से कम 70 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें लगभग दो दर्जन बच्चे भी शामिल थे।

Popular Articles