पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुए। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत उनका बयान दर्ज करना शुरू किया।
सूत्रों के अनुसार, 38 वर्षीय रैना कथित तौर पर कुछ विज्ञापनों के जरिए इस ऐप से जुड़े थे। एजेंसी इस कड़ी को स्पष्ट करना चाहती है।
ईडी वर्तमान में कई अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के मामलों की जांच कर रही है, जिन पर करोड़ों की ठगी और टैक्स चोरी के आरोप हैं।
अवैध सट्टेबाजी ऐप केस में ईडी की पूछताछ में रैना पेश





