Friday, January 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अमेरिकी कृषि सचिव के रूप में ब्रुक रोलिंस के नाम का एलान

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति अगले साल जनवरी में शपथ लेने से पहले अपनी कोर टीम के लिए एक के बाद एक नामों का एलान कर रहे हैं। अब उन्होंने कृषि सचिव के लिए अपनी पसंद की घोषणा की है। ट्रंप ने यह जिम्मेदारी ब्रुक लेस्ली रोलिंस को दी है। ब्रुक लेस्ली रोलिंस ट्रंप एक अमेरिकी वकील है और ट्रंप की काफी वफादार मानी जाती हैं। इससे पहले ट्रंप ने सीईओ हावर्ड लुटनिक को अमेरिका का वाणिज्य मंत्री और व्यापार प्रतिनिधि बनाने की घोषणा की थी।

पहले कार्यकाल से ही ट्रंप की वफादार हैं ब्रुक लेस्ली रोलिंस 

ब्रुक लेस्ली रोलिंस अभी 52 साल की हैं। वे अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी इंस्टीट्यूट की अध्यक्ष और सीईओ हैं। उन्होंने पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अधीन संयुक्त राज्य अमेरिका की घरेलू नीति परिषद के कार्यवाहक निदेशक के रूप में कार्य किया था। ट्रंप द्वारा घोषणा किए जाने के बाद रोलिंस ने अमेरिकी किसान का समर्थन करने, अमेरिकी खाद्य आत्मनिर्भरता की रक्षा और कृषि पर निर्भर अमेरिकी छोटे शहरों की बहाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। ट्रंप ने भी इसकी सराहना की है।

रोलिंस को नामित करने के बाद ट्रंप ने अब सभी शीर्ष कैबिनेट पदों के लिए चयन पूरा कर लिया है। हालांकि लघु व्यवसाय प्रशासन और विज्ञान और प्रौद्योगिकी कार्यालय के प्रमुख जैसे कुछ निचले स्तर के पदों पर नियुक्तियां की जानी अभी बाकी हैं।

Popular Articles