Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हमले जारी, जन्माष्टमी से पहले इंडियाना का स्वामीनारायण मंदिर निशाने पर

अमेरिका में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला इंडियाना राज्य के ग्रीनवुड शहर का है, जहां 10 अगस्त को बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के मुख्य साइनबोर्ड को विकृत कर दिया गया और परिसर की दीवारों पर भारत एवं हिंदू विरोधी नारे लिख दिए गए।

यह घटना ठीक कृष्ण जन्माष्टमी (16 अगस्त) से कुछ दिन पहले हुई, जिससे स्थानीय हिंदू समुदाय में गहरी नाराजगी और चिंता है।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जताई कड़ी आपत्ति

शिकागो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। दूतावास ने अपने आधिकारिक बयान में कहा,

“ग्रीनवुड, इंडियाना में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के मुख्य साइनबोर्ड का अपमान निंदनीय है।”
दूतावास ने अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की और स्थानीय समुदाय से सतर्क रहने का आग्रह किया।

लगातार बढ़ रही घटनाएं

यह घटना एक साल से भी कम समय में अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हुए चौथे हमले के रूप में दर्ज हुई है। मार्च में कैलिफोर्निया स्थित एक अन्य बीएपीएस मंदिर को भी अज्ञात व्यक्तियों ने अपवित्र किया था। उस समय भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस कृत्य को घृणित” बताया था और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

अमेरिका में बसे भारतीय समुदाय ने बार-बार ऐसी घटनाओं को धार्मिक असहिष्णुता का उदाहरण बताते हुए सरकार से सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Popular Articles