Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

अमेरिका में थम नहीं रही गोलीबारी की घटना

अमेरिका में लगातार फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामले में एक ही परिवार के 8 लोगों पर फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि बाद में संदिग्ध हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। अमेरिका के डेनवर में रविवार तड़के गोलीबारी की घटना में कम से कम लोग घायल हो गए। इस घटना के तत्काल बाद पुलिस अधिकारी छानबीन में जुट गए। गोलीबारी की यह घटना डेनवर के उत्तरी ऑरलियन्स कोर्ट के 5000 ब्लॉक में घटित हुई जहां पर छह पीड़ित मौजूद थे। जानकारी के अनुसार  शिकागो में आठ लोगों की हत्या के संदिग्ध ने टेक्सास में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार देर रात यह जानकारी दी। इलिनोइस के जोलीट में पुलिस ने फेसबुक पर जानकारी दी कि स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े आठ बजे रोमियो नेंस को अमेरिकी मार्शलों ने नतालिया, टेक्सास के पास ढूंढ निकाला। इस दौरान वहीं नेंस ने खुद को गोली मार ली।

Popular Articles