Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

अब फिर बदलने वाला है मौसम

उत्तराखंड में 18 फरवरी से फिर से मौसम के बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, दिन के साथ रात का तापमान अभी भी सामान्य है। बृहस्पतिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि के साथ 25.8 डिग्री का रिकॉर्ड बना। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री के साथ सामान्य रहा। इसी तरह, पंतनगर में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि के साथ 25.7 डिग्री, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान में चार डिग्री की वृद्धि के साथ 17.2 डिग्री और नई टिहरी में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि के साथ 17.4 डिग्री रहा।

Popular Articles