Top 5 This Week

Related Posts

अपराध मुक्त उत्तराखंड विजन को साकार में एसटीएफ का बड़ी कार्रवाई,फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

फर्जी लाईसेंस धारकों के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान रुद्रपुर क्षेत्र से फर्जी लाईसेंस बनाने का मास्टर माइंड चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

अभियुक्त सदानन्द के बैंक खाते में अवैध असलहों के कूटरचित लाईसेंस के कारोबार से करीब एक करोड सत्तर लाख की धनराशि प्राप्त हुई, गैंगस्टर एक्ट में पूर्व में गाजीयाबाद से जेल जा चुका है मास्टरमाइन्ड

रुद्रपुर। अपराध मुक्त उत्तराखंड” के विजन तथा डीजीपी दीपम सेठ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड ने राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की जांच के बाद काशीपुर में दर्ज अभियोग के मामले में मास्टरमाइंड को कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में दबोच लिया है। एसटीएफ इसी मुकदमें से संबंधित 14 शस्त्र एवं 355 जिन्दा कारतूस व कई फर्जी शस्त्र लाईसेंस बरामद कर चुकी है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सदानंद पूर्व में भी गाजियाबाद व जनपद शाहजहाँपुर से फर्जी शस्त्र लाईसेंस में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वह एक आदतन अपराधी है। अभियुक्त सतानन्द शर्मा ने फर्जी व कूटरचित तरीके से शस्त्र लाईसेंस तैयार कर धनराशि प्राप्त कर जनपद ऊधम सिंह नगर में बडी संख्या में सौरभ अग्रवाल तथा उसके भाई गौरव अग्रवाल के माध्यम से बनवाकर दिये हैं। इसके द्वारा जो भी व्यक्तियों के लाईसेंस बनवाये गये हैं उनका जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय शाहजहांपुर में वहां काम करने वाले संविदा कर्मियों से मिलकर पुराने यूआईएन नम्बर जिनका रिकार्ड जनपद शाहजहाँपुर से गायब हो चुका था उन्हें ऑनलाईन पोर्टल पर फर्जी तरीके से अपलोड़ करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त सतानन्द शर्मा ने अपने बैंक खाता संख्या उपरोक्त में सौरभ अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, करन सिंह, जतिन कांडपाल, शुभम अग्रवाल समेत अन्य लोगों से शस्त्र लाईसेंस बनवाये गये हैं के द्वारा भी धनराशि प्राप्त की गयी है। अभियुक्त सतानन्द के बैंक खाते में अवैध असलहों के कूटरचित लाईसेंस के कारोबार से करीब एक करोड सत्तर लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। पूछताछ के बाद उसे कोतवाली काशीपुर दाखिल किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त—-
सतानन्द शर्मा पुत्र रामाधर शर्मा निवासी ग्राम-अनावा थाना-पुंवाया जिला-शाहजंहापुर यूपी।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1 एफआईआर नंबर 1681/2019 धारा 420,467,468,471,120बी भादवि थाना कविनगर गाजियाबाद यूपी।
2- एफआईआर नंबर 635/2019 धारा 420,467,468,471 भादवि थाना पुवायां जिला शाहजहांपुर।
3- एफआईआर नंबर 2110/2019 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना कविनगर गाजियाबाद यूपी।

गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक विकास चौधरी, निरीक्षक अरुण कुमार,एसआई विपिन चन्द्र जोशी,एसआई केजी मठपाल, महिला दरोगा वंदना साईबर,हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिह बिष्ट,महेन्द्र गिरी,रवि बोरा,जितेन्द्र कुमार,किशन चन्द्र शर्मा,हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कनवाल सर्विलांस आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

एसटीएफ राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले की जांच कर रही है। एसटीएफ ने राज्य में इस सम्बन्ध में विभिन्न जनपदों में 3 अभियोग दर्ज कर संलिप्त 9 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।अब तक 14 अवैध शस्त्र व फर्जी लाइसेंस बरामद किये जा चुके हैं। इसके अलावा बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों एवं उनके धारकों का सत्यापन जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं तथा ऐसे मामलों में उत्तराखंड पुलिस “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की वह ऐसे प्रकरण में सूचना दें। नाम गोपनीय रखा जायेगा।
अजय सिंह
एसएसपी एसटीएफ
उत्तराखंड

Popular Articles