हल्द्वानी। श्री अग्रवाल सभा हल्द्वानी द्वारा महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के उपलक्ष में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट समेत अनेक गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। शोभायात्रा की शुरुआत विशिष्ट अतिथि विजय भूषण गर्ग, उपाध्यक्ष एवं कुमाऊं प्रभारी, अग्रवाल महासभा उत्तराखंड द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई जो लक्ष्मी शिशु मंदिर बरेली रोड से कारखाना बाजार, बर्तन बाजार, सदर बाजार, मीरा मार्ग होते हुए रेलवे बाजार में संपन्न हुई जिसके मुख्य आकर्षण 18 घोड़ों पर विराजमान 18 गोत्र, 50 से अधिक पगड़ी पहनी महिला स्कूटी रैली, महाकाल की झांकी, अघोरी झांकी, बाबा नीम करोली की झांकी, श्याम बाबा की झांकी, प्रेमा जगाती स्कूल बैण्ड और अंत में महाराज जी का डोला रहा।
शोभा यात्रा में सभी अग्रवाल परिवारों के परिजनों ने भागीदारी करी। जगह-जगह पर सामाजिक संगठन और समाजसेवियो ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से श्री अग्रवाल सभा हल्द्वानी के अध्यक्ष असीम सिंघल, महामंत्री राजकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल, श्याम जी अग्रवाल, सुशील कुमार अग्रवाल, राकेश गर्ग, अशोक अग्रवाल, संयोजक आशुतोष अग्रवाल, सह संयोजक सरिल गोयल, कनव अग्रवाल, युवा समिति अध्यक्ष अमित गोयल, महामंत्री तुषार मित्तल, महिला अध्यक्ष वैशाली अग्रवाल, महामंत्री एकता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, नीरज प्रभात गर्ग, अजय अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, आवेश गर्ग, मनोज अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।





