सीसीटीवी से मिला सुराग, मुकानी पुलिस ने चोरी की पीली धातु की अंगूठी बरामद की
हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में घर से सोने की अंगूठी चोरी होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में अधेड़ शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई अंगूठी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में चोरी, धोखाधड़ी और झपटमारी समेत कई मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त को मुखानी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के घर से सोने की अंगूठी चोरी कर लिए जाने की घटना हुई थी। पीड़ित ने दो दी पूर्व थाना मुखानी पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने खुलासा करते हुए बताया कि थाना प्रभारी मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के रडार पर आया। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने संदिग्धों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुखानी क्षेत्र से एक व्यक्ति को चोरी की अंगूठी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनोद शर्मा पुत्र संपूरणानंद शर्मा, निवासी मोहल्ला गोजानी, थाना रामनगर, बताया। तलाशी में उसके पास से अंगूठी बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी, उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद, उप निरीक्षक अविनाश मौर्य, कांस्टेबल धीरज सुगड़ा, कांस्टेबल रोहित कुमार और कांस्टेबल राजेश जोशी शामिल रहे।





