कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार को बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उन्हें बुखार और पैर में दर्द की शिकायत थी।
डॉक्टरों की निगरानी में
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने जानकारी दी कि खरगे को प्राथमिक जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने का निर्णय लिया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। नेता ने कहा— “वह ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए हैं।”
पार्टी ने जताई चिंता, जल्द स्वस्थ होने की कामना
खरगे की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनकी कुशलक्षेम पूछी और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती





