रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा ने कहा है कि महर्षि वाल्मीकि ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के जीवन से संबंधित लीला का वर्णन स्वरचित महाकाव्य रामायण में समाहित किया जो आज हमारे करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। शर्मा वाल्मीकि जयंती के अवसर पर गांधी कॉलोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम पहुंच वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया। महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें शत-शत नमन किया गया। इस मौके पर विजय यादव, अनिल शर्मा,निशांत शाही, राजेश कुमार,अरविंद सक्सेना, कमलेश गुप्ता, मुकेश राजोरिया, बंटी राजोरिया, रितिक सागर, प्रेमपाल, एमपी सरकानिया, राजू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।