रुद्रपुर। पुलिस ने घर के पास पत्थर डालने की बात पर पड़ौसी ने अपने साथियों के साथ मिल कर दंपति पर हमला कर दिया। पुलिस ने उक्त लोगो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर लिया। प्रीत विहार कालोनी निवासी शादाब ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह और उसकी पत्नी घर के बाहर दरवाजे पर खडे थे। घर के बाहर रोड़ बन रही थी। उसने घर के पास पत्थर डालने को कहा तो पडोसी युनुस व दो अन्य लोग वहाँ पर आये और गाली गलौच करने लगे। उसने घर के पास पत्थर डालने को कहा। इस पर वह गाली गलौच करने लगे। पत्नी घर के अंदर आ गई। आरोप है कि युनुस ने अपने दो अन्य लोग के साथ घर में घुस आये और जान से मारने के इरादे से फावडा पत्नी पर वार कर दिया। जिससे पत्नी के पीठ पर गंभीर चोट आयी। उससे भी मारपीट की। बाद वह लोग जाने से मारने की धमकी देते भाग गये। सूचना पर पुलिस पहुंची। चैकी प्रभारी रम्पुरा अंबी राम आर्य ने बताया कि पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। फिलहाल हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।