रुद्रपुर। यहां महाराजा रणजीत सिंह पार्क के सममीप देवभूमि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह के प्रतिष्ठान पर पहुंचे रुद्रपुर और काशीपुर जिले के नवनियुक्ति भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल तथा गुंजल सुखीजा का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत कर मिष्ठान वितरित किया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिंदल व गुंजन के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलेंगा। इस मौके पर जिला व्यवस्था प्रमुख राज कुमार खनीजों, विधायक शिव अरोरा, कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष सुभाष नारंग, मानस जायसवाल, वीरेन्द्र सुखीजा, अजय गंभीर, किशन नारंग, रोहित मित्तल, गुरदीप गाबा, पवन नारंग, डायमंड, पंतनगर से आशीष ढांडा, सचिन शर्मा, अनिल यादव, पिंकी डिमरी, राजेश जग्गा, अमित नारंग आदि शामिल थे। इधर गल्ला मंडी में श्री अग्रवाल सभा की ओर से भी दोनो नेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर दोनो नेताओं ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है,उस पर खरा उतर कर संगठन को मजबूत बनाया जायेगा। हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलेगा। संगठन में हर वर्ग को जगह दी जायेगी। कैलाश गर्ग,शिव कुमार बंसल, विजय भूषण गर्ग, महेश मित्तल, कुशल अग्रवाल, विनीत जैन, नीतेश गुप्ता, विष्णु बंसल, राजेश बंसल, सचिन अग्रवाल, जयभगवान जैन, संजय सिंघल, अभिषेक अग्रवाल, नरेंद्र बंसल, आयुष गर्ग, रमेश जिंदल समेत संजय जुनेजा, बलविन्द्र सिंह विर्क, पवन गाबा, रजनी रावत, शालिनी बोरा आदि मौजूद थे।