रुद्रपुर। किच्छा कोतवाली क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव झाडियों में फैंक दिया। बंडियां की झाड़ियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस भी हड़कंप मच गया। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक रेलवे स्टेशन रोड किच्छा निवासी 35 वर्षीय शंभू दफादार पिछले तीन दिनों से लापता था। गुरुवार दोपहर को बंडियां क्षेत्र झाड़ियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की हत्या कर शव झाडियों में फैंके जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि मौके पर कोतवाल धीरेन्द्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल भी पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया। कोतवाल ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के गंभीर घाव हैं। पेट को धारदार हथियार से रेता गया है। जांग पर भी घाव है। मृतक मजदूरी करता था। शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। उधर परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो लड़की और पुत्र हैं। फिलहाल युवक की मौत को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों खंगाले जा रहे हैं।