रुद्रपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व किच्छा विधायक तिलक राज बेहड चुनाव जीतने के बाद पहली बार डाम पर पहुंचे और उन्होंने अलग अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं व वहां के निवासियों से मुलाकात की। इस दौरान बेहड ने कहा कि चुनाव के बाद उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिस कारण वह गाँवों का दौरा नहीं कर सके। स्वस्थ होने के बाद उन्होंने गांवों में पहुंच लोगों से मिलना शुरू कर दिया है। विधायक ने लोगों से मिलने के बाद उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि किच्छा क्षेत्र में जल्द विकास की गति को बढ़ाया जायेगा। इसके बाद वह किच्छा धौराडाम स्थित गुरुदारे तथा पहाड़ी कॉलोनी पहुंचे थे। यहां पर मौजूद सैंकड़ों लोगो ने विधायक का स्वागत किया। यहां पर विधायक ने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा कर भारी जीत दर्ज कराई है,उनका भरोसा टूटने नहीं दिया जायेगा। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अधिकारी बेलगाम हो गये है। बेरोजगारी भी बढ़ रही है। सरकार का इन समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं है।
लोगों की मांग पर विधायक बेहड़ ने धौराधाम स्थित गुरुद्वारे कैलेंडर का निर्माण विधायक निधि से कराए जाने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुरजीत, डॉ. सावन, बलवंत मानकियां, विक्रम कोरंगा, सपन मंडल, राक्षपाल सिंह, प्रेम सिंह, रमेश सिंह, लखविंदर सिंह, तलविंदर सिंह, टहल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।