रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप में फुलसुगां की नई बस्ती में किराए पर रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस के मुताबिक थाना ट्रांजिट कैंप के फुलसुंगा की नई बस्ती में किराए के मकान में रहने वाला 28 वर्षीय कांशीराम बीती रात खाना खाने के बाद टहल रहा। अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के मुताबिक मृतक मूलरूप से बलिया यूपी के रहने वाला था। परिजनों को सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा।