रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा क्षेत्र खेड़ा में पड़ौसी की छत से युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गिर कर मौत हो गयी। पड़ोसी ने मृतक पर घर मे घुस चोरी करने के इरादे से घुसने के भागते समय छत से गिरने की बात बताई जा रही। सूचना पर चौकी प्रभारी अंबी राम आर्या पहुंचे। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात 3 बजे नई बस्ती खेड़ा में किराए पर रहने वाले राशिद निवासी नौगजा थाना स्वार रामपुर निवासी के घर में चोरी के इरादे से युवक घुस गया। इसी दौरान राशिद की पत्नी जाग गई। तभी युवक भागते समय छत से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने जानकारी ली। उन्होंने बताया कि उसकी शिनाख्त मो. इस्लाम उर्फ गुडडू पुत्र मंजूर हसन निवासी टेहरी ख्वाजा थाना खजुरिया रामपुर यूपी के रूप में हुई। उसकी उम्र 20 वर्ष है। बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली। मृतक का भाई मो. इमरान भी वहां पहुच गया। मृतक खेड़ा में किराए मकान पर रहता था। मृतक सिडकुल की किसी फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि अगर मकान मालिक ने सत्यापन नहीं कराया होगा कार्रवाई होगी।
मृतक के खिलाफ दर्ज है पॉक्सो का मुकदमा
सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि मृतक के खिलाफ जनपद रामपुर में पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया
कि उसके खिलाफ जिला बदर की भी कार्रवाई हो चुकी है। इस संबंध में वहां की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। कंपनी वाले से भी बात की जायेगी। वह किस ठेकेदार के अधीन काम करता था।