रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की हत्या होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस दौड़ी दौड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस जानकारी लेने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हालांकि पुलिस को मौके पर हत्या कोई साक्ष्य नहीं मिले। गुरुवार को ग्राम बिंदुखेड़ा निवासी 46 वर्षीय प्रेमा कौर पत्नी स्वर्गीय प्रीतम सिंह की हत्या करने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने पर एसआई महेश कांडपाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली। बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसएसआइ कमाल हसन ने बताया कि महिला की मौत अज्ञात कारणों के चलते हुई है। मौत के कारणों की जानकारी को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत के कारणों पता पीएम रिपोर्ट से ही पता चलेगा। मामले जांच एसआई महेश कांडपाल कर रहे हैं। उन्होंनेे बताया कि महिला की मौत घर पर ही हुई है। महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। बताया कि कुछ दिनों पहले मृतका के पुत्र की भी मौत हो चुकी है।