रुद्रपुर। बुधवार को केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट अधिकारियों के साथ नैनीताल राजमार्ग स्थित संजय वन पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर संजय वन को पर्यक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री भट्ट ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से यह जगह बहुत की सुन्दर है। प्रकृति ने अपार सम्पदा दी है। इस जगह को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। यहां पर इस क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ नैनीताल जाने वाले पर्यटक भी आयेगें। उन्होने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि सडक़ के दोनों साईड कलरफुल पौधे लगाये जाये ताकि इस क्षेत्र की सुन्दरता और बढ़ सकें। केन्द्र व राज्य सरकार पर्यटन के क्षेत्र में अनेकों कार्य कर रही है। केन्द्रीय मंत्री भट्ट ने संजय वन को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिये योजना बनाने को कहा। इस दौरान विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना,वन संरक्षक वीके पात्रे, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ,डीएफओ तराई सेंट्रल वैभव कुमार, एसडीएम प्रत्यूष सिंह,रेंजर हरीश चन्द्र,वन दरोगा सुरेंद्र सिंह,विपिन जल्होत्र, अमित नारंग, परमजीत सिंह आदि भी मौजूद थे।