रूद्रपुर। मूर्ति विसर्जन के लिए गूलरभोज गये एक युवक की ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस के मुताबिक आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी में दुर्गा पूजा की तैयारियां चल रही है। सोमवार दोपहर को कालोनी के लोग पुरानी मूर्ति को विसर्जन करने के लिए टैक्टर ट्राली से गूलरभोज डाम गये थे। इसमें कालोनी का 24 वर्षीय युवक अनिल विश्वास पुत्र अमृत विश्वास भी शामिल था। बताया जाता है कि शाम को जब मूर्ति विसर्जन करके सभी लोग वापस लौट रहे थे इसी दौरान अचानक अनिल विश्वास ट्राली के पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने ट्राली को कब्जे में ले लिया।