रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पर शादी का झांसा देने का आरोप है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि माह नवम्बर वर्ष 2021 में मां के साथ रिस्तेदारी के एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिये गयी। वहां पर उसकी मुलाकात गुरमीत सिंह निवासी नानकमत्ता से हुई। गुरमीत के मां बाप ने देखा और उसके माता व मौसी आदि ने विवाह गुरमीत सिंह के साथ करने की बातें हुई। आपस में मोबाईल नम्बर भी लिये दिये। इसके बाद जब वह वापस आ गयी तो गुरमीत सिंह के माता व पिता ने उसकी मां से विवाह कराने के लिए. बात-चीत आगे बढ़ाई गई। बताया कि गुरमीत सिंह उससे फोन पर बात करने लगा और मुझे अकेले में मिलने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसे विवाह करने का हवाला देता, और अकेले में मिलने की मिन्नते करता और उसे मामा के घर पर आ जाने को कहा। वह एक दिन उसके मामा के घर शान्ति विहार कालोनी, भूरारानी में गयी। तो वह मामा का घर नहीं था। बताया कि जब वह पहुची तो गुरमीत सिंह मुझसे विवाह करने का हवाला देते हुए शारीरिक सम्बन्ध बनाने की मांग करने लगा। विरोध किया तो जबरदस्ती सम्बन्ध बना लिये। पीडि़ता के मुताबिक उसके व गुरमीत सिंह के परिजनों के बीच विवाह की बात चल रही। एक दिन कालेज के गेट पर पहुच गया। बताया कि उसे बहला फुसलाकर स्कूल से छुट्टी कराकर घुमाने ले गया। वहां भी शारीरिक सम्बन्ध बनाता था। मना करने पर विवाह करने का विश्वास दिलाता था। दिलाता था। विवाह करने का बहाना बना कर 10-12 बार शारीरिक सम्बन्ध बनाये है। इस बात की शिकायत गुरमीत सिंह से की तो उसने कहा कि पहले मेरा उससे रिलेशन था। आरोप है कि गुरमीत किसी अन्य लडकी से भी फोन पर बात करता है। उस पर भी विवाह के लिए दबाव बना रहा है। आरोप है कि जान से मारने व घर से उठवाने की धमकिया दे रहा और अश्लील फोटो व वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी जा रही। एस एसएसआइ कमाल हसन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।