रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में दबंग किस्म के युवकों ने एक युवक को तमंचे की वट और धारदार हथियारों से पीट कर लहूलुहान कर दिया। बाद में हमलावर उसे मृत समझ कर भाग गये। मौके पर एकत्र लोगों ने डायल 112 पर सूचना देने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने एक नामजद समेत सात आठ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। ट्रांजिट कैंप के विवेक नगर वार्ड 2 विनोद पुत्र छोटे सिंह ने पुलिस को बताया कि 7 जुलाई की रात करीब पौने दस बजे मामा ऋषिपाल के घर आजाद नगर ट्राजिट कैंप, पैदल जा रहा था। शमशान घाट के पास स्थित तालाब से उसे अमित राठौर व एक अन्य व्यक्ति मिले।
दोनों उसे बाइक पर बैठाया और सरकारी नल के पास पहुंच बाइक रोकी और नदी किनारे ले गए। वहां सात आठ अन्य लड़के आ गये। पीडित्रत का आरोप है कि अमित राठौर ने उससे गाली गलौज करनी शुरु कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की नियत से तेज धारदार हथियार व तमंचे की बट से हमला कर दिया। वह लहूलुहान हो गया और उसे मृत समझ कर नदी किनारे छोड़कर भाग गये। उसका मोबाईल फोन भी तोड़कर फेंक दिया। वहां लोग एकत्र हो गये और उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद उसे आपातसेवा 108 से अस्पताल पहुंचाया गया। 8जुलाई को उसका मेडिकल हुआ। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष सुदंरम शर्मा ने बताया कि पीडि़त की तहरीर के आधार पर हमलावरों में एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच की जा रही है।