रुद्रपुर। बुधवार को अटल उत्कृष्ट चित्तरंजन राहा इंटर कॉलेज दिनेशपुर में सीओ ऑपरेशन परवेज अली और यातायात निरीक्षक विजय विक्रम के नेतृत्व में Óसाइबर, यातायत और ड्रग्सÓ जागरूकता अभियान के अंतगर्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सीओ परवेज अली ने साइबर फ्ऱॉड से कैसे बचा जाए इस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज कल ठग अलग अलग तरीके से लोगो को ठगते है। ऐसे लोगो से सावधान रहने की जरुरत है। टीआई विजय विक्रम ने यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहंी करनी चाहिये। साथ ही कहा कि हेलमेट पहन कर बाइक चलायें। ड्राइबिंग लाइसेंस साथ लेकर चले। नाबालिगों को वाहन चलाना कानूनी अपराध है।
महिला एसआई निर्मला पटवाल ने सोशल मीडिया का कैसे सदुपयोग किया जाए, इस पर उन्होंने छात्रों को जानकारी दी। कार्यक्रम में कनिष्ठ चन्दन सिंह के द्वारा साइबर फ्ऱॉड से कैसे बचा जाए उसकी जानकारी दी। एसआई राजेश पांडेय ने इन बिन्दु के साथ ड्रग्स से संबंधित जानकारी दी और बताया कि कैसे ड्रग्स से बचा जाए और समाज को भी बचाय जाए। इस कार्यक्रम के आयोजन ऊधम सिंह नगर पुलिस डिजिटल के अलावा साइबर थाने के इंचार्ज ललित मोहन जोशी भी मौजूद थे।