रुद्रपुर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस का अभियान जारी है। पिछले छह माह में कुल 3410 चालान काटकर 5 लाख 88 हजार रूपये वसूल किये। जबकि 79 लोगों के डील निरस्त किये गये। 69 वाहन सीज किये गये।
यातायात निरीक्षक विजय विक्रम ने बताया कि इंटरसेप्टर की मदद से ओवर स्पीड में छह माह में कुल 930 चालान काटे गये। जनवरी माह में कुल 556 चालान काटे गये जिससे 86 हजार संयोजन शुल्क वसूल किया गया और 9 वाहन चालकों के डीएल निरस्त किये गये। फरवरी माह में 475 चालान काटकर 91500 रूपये संयोजन शुल्क वसूल किया गया जबकि 18 डील निरस्त हुए। मार्च माह में 602 चालान काटे गये जिससे 85500 संयोजन शुल्क सूल हुआ और 9 डील निरस्त हुए। अप्रैल माह में 481 चालान हुए जिससे 55 हजार रूपये संयोजन शुल्क वसूल किया गया और दस डील निरस्त हुए। मई माह में 653 चालान काटे गये जिससे 171500 रूपये संयोजन शुल्क वसूल किया गया और 16 डील निरस्त किये गये। जून माह में 643 चालान काटे गये। जिससे 98500 शुल्क वसूल हुआ और 17 डील निरस्त किये गये। इस तरह छह माह में कुल 3410 चालान काटकर 5 लाख 88 हजार रूपये संयोजन शुल्क वसूल किया गया।