रुद्रपुर। भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा अधिकृत हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन, मिनिस्ट्री आफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स, गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा व स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के तत्वधान में आयोजित हुई प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
एमेच्योर कराटे-डू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव सिहान किशोर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता नेशनल कराटे फेडरेशन के डायरेक्टर शिहान लाल दरदा, अध्यक्ष डॉ. अजय शर्मा, महासचिव सेंसेई योगेश कालरा के दिशा निर्देशन मे हुई।
इसमें भारत से 25 राज्यों के लगभग 1000 खिलाडिय़ों व 200 से भी ज्यादा रैफरी व जजों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए जूनियर बालिका वर्ग कुमिते इवेंट (50 किग्रा) में स्वर्ण पदक, कैडेट बालक वर्ग काता इवेंट में जय लोहनी ने स्वर्ण पदक, सब जूनियर बालिका वर्ग काता इवेंट में सृष्टि वशिष्ठ ने रजत पदक, सीनियर महिला वर्ग कुमिते इवेंट ( 61 किग्रा) में आकृति कोर ने रजत पदक, सबजूनियर बालिका वर्ग कुमिते इवेंट (45-50 किग्रा) में तेजस्वी ने कांस्य पदक, सब जूनियर बालक वर्ग कुमिते इवेंट (31 किग्रा) में वंश थापा ने कांस्य पदक, जूनियर काता इवेंट में क्षितिज सिंह ने कांस्य पदक, सीनियर महिला वर्ग कुमिते इवेंट (50 किग्रा) में रुनु शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत व 4 कांस्य पदक सहित कुल 8 पदक अर्जित किये। एवं अन्य खिलाडिय़ों में सारा जीना, प्रज्ञान बिष्ट, हरलीन अरोरा, मेहताब सिंह बाजवा, कताक्षा कौर, पवन, बबलू, अंकित चंदेल सहित सभी खिलाडिय़ों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि खिलाडिय़ों के सम्मान समारोह किया जाएगा। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर डॉ नागेन्द्र शर्मा, एड. भूपेश चंद्र दुम्का,विजय गिरधर, भारत भूषण चुघ, शंकर सिंह बसेरा, सिहान ऋषि पाल भारती, गुरनाम चावला, सतनाम चावला, रघु रावत, सेंसेई जॉनी हिराम, सेंसई शोभा आदि ने बधाई दी।