रुद्रपुर। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ युवक से विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों की नगदी हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जगदीप सिंह पुत्र गुरदर्शन सिंह निवासी सुभाष नगर डिबडिया कौशलगंज थाना बिलासपुर जिला रामपुर यूपी ने कोर्ट के माध्यम से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा िकवह रोजगार की तलाश में था। इसी दौरान उसकी मुलाकात विजय से हुई और वियज ने उसे बताया कि उसका आवास विकास गुरुद्वारा के पास एक्सएलएनसी बीजा कन्सलटेंट के नाम से कार्यालय है। वह युवकों को विदेश भेजने का काम करता है। विजय ने उसे आस्ट्रेलिया का वीजा लगवा कर डेढ़ लाख की नौकरी लगवाने का भी भरोसा दिया और आस्ट्रेलिया जाने के लिये 12लाख रुपये खर्च आने की बात बताई। उसने विजय पर विश्वास कर लिया। वह विजय के कहने पर 8दिसंबर 2021 को उसके आवास विकास कार्यालय पहुंच गया। वहां पर विजय के अलावा उसके साथी कुलदीप सिंह,बलविन्दर सिंह,मन्दीप सिंह भी मिले। विजय सिंह के कहने पर विदेश जाने के लिये तैयार हो गया। रुपयों की व्यवस्था करो आस्ट्रेलिया में हमारी सेटिंग है हम तुम्हारा वर्क वीजा जल्द से जल्द लगवा देंगे और आपको अच्छी खासी सैलरी लगभग 150,000 रुपये दिलवा देंगे। 10 दिसंबर 2021 को सभी कागजात समेत पासपोर्ट फोटो, अंकतालिका हाईस्कूल, आधार कार्ड व अन्य आवश्यक कागजात और एक रुपये नकद विजय को दे दिये। पीडि़त के मुताबिक उसने विजय के मांगने पर अलग अलग तिथियों में विजय के पार्टनरों के सामने कुलदीप सिंह को दे दिये। विजय के पास 10,34,000 रुपये पहुंच गये और उसे आश्वासन दिया जल्द ही वीजा आ जायेगा। उसके पूछने पर बताया कि शेष धनराशि भेज देना और वीजा मिल जायेगा। बताया कि ल बवह उनके कार्यालय आवास विकास बीजा लेने गया तो वहां पर कार्यालय बंद मिला। चारों की तलाश की तो पता चला। चारों के खिलाफ इसी तरह पहले दो मामले दर्ज हैं। पीडि़त ने बताया कि 8 मई 2022 को आवास विकास गुरूद्वारा के पास मिलने के लिये कहा। वह वहां पहुंचा तो उसने बीजा देने की मांग की। इस पर उससे गाली गलौच करने लगे और जान से मारने की नियत से धक्का मुक्की की। पीडि़त का आरोप है कि कुलदीप सिंह ने उस पर देशी पिस्तल तान दी और बलविन्दर सिंह ने अपने धारदार हथियार दिखाकर डाराया धमकाया दोवारा बीजा व पैसो की मांग की तो जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। मगर उसकी सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर लाखों की नगदी हड़पने के आरोप में मुकद्मा दर्ज कर लिया।