रुद्रपुर। उत्तराखंड के भाजपा की धामी सरकार 100 दिन पूरे होने पर जहां सरकार की उपलब्धियां गिना रही है वही रुद्रपुर के शिव नगर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को निराशा जनक बताते हुए ट्रांजिट कैंप की मेन सड़क के खराब होने और जलभराव के चलते सड़क पर धान लगाकर धामी सरकार का विरोध किया। आज वार्ड के कांग्रेसी पार्षद मोहन कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने पुष्कर सिंह धामी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि सरकार जहां आज अपने उत्तराखंड में दोबारा से सरकार बनने और 100 दिन कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रही है। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप के मुख्य मार्ग पर आकर सरकार की उपलब्धियां देखी जा सकती हैं। जहां सड़क पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर जलभराव होने से लोगों का निकलना दूभर हो रहा। सरकार 100 दिन का जश्न मनाने में मस्त है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए सड़क में धान लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के शासन में आम आदमी परेशान हैं।