रुद्रपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपने एजेंडे से भटक चुकी है। उन्होंने सरकार का 100 दिन का कार्यकाल को फ्लाप करार दिया और भाजपा सरकार खुद ही अपनी पीठ थपथपाकर जनता को गुमराह कर रही।
नेता प्रतिपक्ष बुधवार को रामपुर रोड एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आर्य ने कहा भाजपा सरकार में प्रदेश लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है। प्रदेश के हर व्यक्ति पर 95 हजार का कर्ज हैं। भाजपाई 100 दिन के कार्यकाल का जश्न मना रहे हैं। वाहवाही लूटने के लिए बड़े बडे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं लेकिन धरातल पर कहीं विकास नहीं दिखाई दे रहा है। कैग की रिपोर्ट में भी यह बात सामने आ चुकी है कि कई विभागों का बजट मार्च माह में खर्च किया गया हैं। भाजपा सरकार कहती कुछ है और धरातल पर तस्वीर कुछ और ही होती है। वर्तमान में प्रदेश के जो हालात है वह चिंता जनक है। चौबीस घंटे बिजली देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार में चार से आठ घंटे की कटौती हो रही हैं जिससे कारोबारियों का काम ठप हो गया है , किसान परेशान है। बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। धामी सरकार अपनी पीठ खुद ही थपथपा रही है। सरकार जनता से किये गये वायदों को भूल चुकी है। अग्निपथ योजना पर बोलते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को काला कानून बताया। योजना को नौजवानों पर जबरदस्ती थोपी जा रही हैं। नेता प्रतिपक्ष आर्य का स्वागत करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, गणेश उपाध्याय, मदन लाल खन्ना, संदीप चीमा, सौरभ चिलाना,ममता हाल्दार,पार्षद मोहन खेड़ा,पवन वर्मा,हरेंद्र लाडी,सत्यजीत गुलाटी आदि कांग्रेसी थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
आर्य के स्वागत के दौरान कई कांग्रेसी नदारद
बुधवार को एक होटल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत और पत्रकार वार्ता के दौरान कई कांग्रेसी नेता नदारद रहे। खास कर विधानसभा चुनाव लड़ी पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा समेत कई नहीं दिखे। मीना शर्मा और महानगर अध्यक्ष जगदीश से इस बाबत जानकारी चाही तो उसने संपर्क नहीं हो सका है। कुल मिलाकर आर्य के स्वागत से इन नेताओं का नदारद रहना चर्चा बनी हुई है।