रुद्रपुर। श्री अमरनाथ सेवा मंडल के 155 सदस्यो का जत्था आज बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शहर के गणमान्य लोगों के साथ पूजा अर्चना करने के पश्चात जत्था भोले शंकर के जयघोषों के बीच बसों में सवार होकर यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। जहां से शिव भक्त हवाई मार्ग से श्रीनगर तक जायेंगे और आगे की यात्रा करेंगे। श्री अमरनाथ सेवा मंडल के सदस्य पिछले कई वषों से बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण गत दो वषों से यात्रा स्थगित की गई थी। यात्रा पर गये सभी सदस्यों की आगामी 11 जुलाई को वापसी का कार्यक्रम निर्धरित है। यात्रा पर जाने वालों में राज कुमार खनीजो, विजय प्रसाद, अजय चडढा, मनीष चुघ, संजय ठुकराल, अक्षय गाबा, गौरव अनेजा, विपिन जलहोता,आंशू गुंबर, पवन शर्मा, अशोक गुंबर, अंकुर नारंग, सुमित बब्बर, सुनील ठुकराल, अजय फुटेला, सुनीता फुटेला सहित श्री अमरनाथ सेवा मंडल के कई सदस्य शामिल थे। स्वागत करने वालों में मेयर रामपाल सिंह, देवभूमि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, उर्मिला रानी चुघ, भारत भूषण चुघ,महंत मनीष सलूजा, नन्दलाल भुड्डी, महेश बब्बर, हरिचन्द मिडढा, गुलशन छावड़ा, नरेश शर्मा, राकेश सुखीजा, अश्वनी बजाज, उत्तम दत्ता आदि शामिल थे।