रुद्रपुर। पंजाब पुलिस ने थाना पुलभट्टा क्षेत्र में दबिश देकर टेक्सी चालक की हत्या का दूसरा शूटर को गिरफ्तार कर साथ लेकर चली गई। इससे पहले किच्छा क्षेत्र से पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पंजाब के जिला तरनतारन के थाना बल्दुआ क्षेत्र की पुलिस ने देर रात थानाध्यक्ष पुलभट्टा के ग्राम बरा निवासी अभिषेक गंगवार के घर पर दबिश दी। पुलिस ने अभिषेक को पकड़ लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी टेक्सी चालक की हत्या का दूसरा शूटर है। उसकी पुलिस को घटना के बाद से तलाश थी। शूटर की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस अपने साथ लेकर चली गई।