रुद्रपुर। किच्छा में कांग्रेस नेता गणेश उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एसपी सिटी का घेराव किया।
इस दौरान कांग्रेसियों ने बदले की भावना से कार्रवाई की तो आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार दोपहर को तमाम कांग्रेसी एकत्रित होकर पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कांग्रेसी नेता के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट को निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
कांग्रेसियों कहा कि पुलिस भाजपा नेताओं के दबाव में कांग्रेसी नेताओं पर कार्रवाई कर रही। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट को निरस्त नहीं किया तो आंदोलन को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता एक निर्धन व्यक्ति की मदद के लिए बिजली बिल को लेकर गये थे। इस तरह की तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। गणेश उपाध्याय समाजसेवा कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते हैं। वह राज्य आंदोलनकारी भी हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल का घेराव किया और नाराजगी जताई। एसपी सिटी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इस दौरान हिमांशु गाबा,कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, संजीव कुमार सिंह,सौरभ चिलाना आदि सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।