किच्छा। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व विधायक तिलक राज बेहड़ ने कार्यालय पर आयोजित जनता संवाद में पहुंचे लोगो की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया। विधायक बेहड़ ने समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगला निवासी किशन सिंह, जवाहार नगर निवासी अजय सिंह ने आर्थिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र दिया। सुनहरी निवासी प्रेमराज कश्यप ने मकान की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। शाबाना निवासी सिरोलिकला ने बीपीएल राशन कार्ड बनाने,आजादनगर तथा सिरौली कला से आये सेकड़ों लोगो ने सडक निर्माण कराने की मांग की। इस पर बेहड़ ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई और भ्रष्टचार चरम पर पहुंच गया है। आम जनमानस त्रस्त है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के साथ साथ बेरोजगारी भी चरम पर है।युवा पढ़ा लिखा होने के बावजूद बेरोजगार घूम रहा है। भाजपा सरकार के रोजगार के दावे खोखले साबित हुए हैं। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रमेश तिवारी, भूपेंद्र चौधरी, सुनील ठाकुर, ताहिर मलिक, सुनीता,ओम प्रकाश दुआ, शरीफ अहमद, अमर सिंह, अमनदीप, विशाल, हरभजन सिंह, गुरमेज सिंह, गुरमुख सिंह, विशाल छाबड़ा आदि लोग मौजूद थे।