रुद्रपुर। थाना गदरपुर क्षेत्र में एक अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक गदरपुर निवासी 52 वर्षीय स्वर्ण सिंह बीती रात घर से खेत जा रहे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जाता है कि घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।