रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से शहर में नये विकास कार्यों को शुरू करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी के तहत मेयर रामपाल सिंह ने वायदा को पूरा करते हुये पूर्व दर्जा मंत्री सुरेश परिहार, युवा पंजाबी महासभा के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ,भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता के साथ संयुक्त रूप से वार्ड 19 में सीसी सडक़ और दोनों ओर नाली निर्माण कार्य का नारियल फोडक़र शुभारम्भ किया। इस मौके पर मेयर ने शहर में विकास कार्यो पर प्रकाश डालते हुये कहा कि शहर में बिना भेदभाव के विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा हैं। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता से किये गये वायदों को पूरा करने के लिए वह हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। शहर का कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा। सभी वार्डो में विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। करीब चार साल के अब तक के कार्यकाल में उन्होंने हमेशा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश की है। प्रयास रहा है कि जनता को शिकायत का मौका न दिया जाये। जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। परदर्शिता के साथ कराये जा रहे हैं और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के भी प्रयास किये जा रहे है। इस दौरान परिहार ने कहा कि मेयर रामपाल सच्चे जनसेवक के रूप में जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पारदर्शी और ईमानदार कार्यशैली से जनता के दिलों में अलग पहचान बनायी है। जनसेवक का दायित्व है इस दायित्व को मेयर रामपला बखूबी निभा रहे हैं। भाजपा चुघ ने भी मेयर के कार्यकाल में कराये जा रहे विकास कार्य की सराहना की। महानगर में अनवरत रूप से विकास की गंगा बहायी जा रही हैं। भाजपा सरकार में विकास का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर मेयर समेत अन्य अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। साथ ही सडक़ और नाली निर्माण के लिए मेयर रामपाल सिंह का आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर वार्ड के पार्षद सुनील कुमार,सुशील चैहान,निमित शर्मा, विधान राय, जितेंद्र यादव,भुवन गुप्ता,डॉ. राकेश सिंह,अनवर हुसैन आदि मौजूद थे।