रुद्रपुर। बाइक सवार को अज्ञात को लिफ्ट देना मंहगा पड़ गया। वह उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आजाद नगर निवासी जीवन ओझा ने पुलिस को बताया कि वह 23 नवंबर को सिडकुल ढाल से अपने घर आजाद नगर ट्रांजिट कैंप आ रहा। रस्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगी। उसने मजबूरी बताई तो उसने उसे बाइक पर बैठा लिया। उसने बताया कि कुछ दूर चलने के बाद उक्त व्यक्ति ने चलाने को कहा। उसने बाइक चलाने को दे दी। वह बाइक के पीछे बैठ गया। गरूकुल स्कूल के पास एक दुकान से सामान लेने चला गया। तभी उक्त व्यक्ति बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही।